कानपुर, फरवरी 10 -- सरसौल, संवाददाता। महाराजपुर में वर्दीधारी जेबकतरे लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। एक ही दिन में तीन राहगीरों की जेब काटने के बाद अब जेबकतरों ने एक वृद्ध को शिकार बनाया है। आरोपित ने वर्दी पहनकर वृद्ध से लिफ्ट ली और जेब से तीस हजार रुपये पार कर फरार हो गये। पीड़ित ने महाराजपुर थाने में मामले की शिकायत की है। महाराजपुर में पुलिस की वर्दी पहनकर जेबकतरे एक के बाद एक घटनाएं कर रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे है। फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के परशदेपुर गांव निवासी किसान लगभग 60 वर्षीय रामबाबू ने बताया कि रविवार को अपनी मोपेड से उन्नाव के कोरारी गांव रिश्तेदार को रुपये देने जा रहे थे। जैसे ही वो महाराजपुर के तिवारीपुर गांव के पास आए तो हाईवे किनारे कार के पास चार लोग खड़े थे और पुलिस जैसी वर्दी पहने थे। एक युवक ने उन्हे ...