वर्दवान से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी से था संबंध, साहिबगंज में SIT ने छात्रा को किया गिरफ्तार
साहिबगंज, अगस्त 1 -- पश्चिम बंगाल के वर्दवान में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल उर्फ हामिद मंडल से सम्पर्क रखने के आरोप में वहां की एसआइटी ने बरहड़वा से एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती स्थानीय कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा है। सोशल मीडिया के जरिये बीते करीब चार साल पहले उक्त युवती का सम्पर्क हमीम मंडल उर्फ हामिद मंडल से हुआ था। बाद में दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और इस दौरान कई बार आपस में मिलना जुलना हुआ। एसआईटी आरोपी युवती को अपने साथ ले गई है।लड़की को साथ ले गई SIT पश्चिम बंगाल एसआइटी युवती को अपने साथ वर्दवान ले गई है। पश्चिम बंगाल एसआइटी ने कथित गर्ल फ्रेंड की गिरफ्तारी बरहड़वा थाना पुलिस के सहयोग से किया है। एक वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार युवती ने संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल उर्फ हामिद मंडल और उससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.