धनबाद, अगस्त 11 -- धनबाद। धनबाद मंडल के निमियाघाट से तेतुलमारी रेलखंड में इंटरलॉकिंग के कारण कई ट्रेनों के आवागन में बदलाव किया गया है। 11 अगस्त को 13503 वर्दमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस धनबाद तक ही चलेगी। वापसी में भी 13504 हटिया-वर्दमान मेमू एक्सप्रेस धनबाद से ही वापस वर्दमान लौटेगी। धनबाद से हटिया तक की यात्रा को रद्द कर दिया गया है। मंगलवार को 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस को कोलकाता से 90 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। 13554 वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर वाराणसी से 60 मिनट, 53347 गोमो-बरवाडीह पैसेंजर गोमो से 180 मिनट और 13320 रांची-दुमका बाबाधाम एक्सप्रेस रांची से 90 मिनट देरी से खुलेगी। 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस महुदा स्टेशन तक ही चलेगी। यह भी पढ़ें- नॉन इंटरलॉकिंग के चलते कई ट्रेनें पुनर्निर्धारित समय से चलेंगी य...