नैनीताल, अप्रैल 5 -- भवाली। महिला कांग्रेस नैनीताल की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने भाजपा सरकार को लेकर बयान जारी किया है।उनका कहना है कि देश के ताजा भू-राजनीतिक हालातों ने अस्थिरता और आशंका का माहौल पैदा कर दिया है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम नागरिक परेशान है, जबकि केंद्र सरकार इन समस्याओं से निपटने में असमर्थ साबित हो रही है।खष्टी बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका-इजरायल तथा ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत पर भी पड़ रहा है। ऐसे में देश विभिन्न प्रकार के संकटों का सामना कर रहा है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में अराजकता एवं असुरक्षा का माहौल बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे जनता में भय और असंतोष का माहौल है।उन्...