जहानाबाद, जनवरी 31 -- जहानाबाद, निज संवाददाता सदर प्रखंड के अंतर्गत सुलतानी पण्डुई में संचालित साईं सेंट्रल पब्लिक स्कूल में शनिवार को थर्ड फॉर्मेटिव असेसमेंट परीक्षा का परीक्षाफल सह शिक्षक अभिभावक संवाद का आयोजन किया गया। संवाद का उद्घाटन सह अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक एसपी सिंह ने किया । इस अवसर पर अभिभावकों एवं बच्चों से विद्यालय के निदेशक एसपी सिंह और संयोजक अनुभव सिंह वन टू वन मिलकर सभी अभिभावकों के अपेक्षा को सुना एवं उनके बच्चों के परिणाम को बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक एसपी सिंह ने कहा कि परीक्षा केवल अंक का पैमाना नहीं है ,बल्कि यह सीखने की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभिभावकों को बच्चों के लिए सजग होना आज के वर्तमान परिपेक्ष्य में काफी जरूरी और आवयश्क है क्योंकि हर मोड़ पर नए चुनौतियों से निपटने के लिए ...