पटना, मई 11 -- आर्यभट्ट ज्ञान विवि के स्कूल ऑफ नैनो विज्ञान एवं नैनो प्रौद्योगिकी की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर "सूक्ष्म शोध, महान परिणाम : नैनोविज्ञान एवं नैनो प्रौद्योगिकी बढ़ाए देश का सम्मान" विषय पर मानव शृंखला कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम विवि के मुख्य द्वार के सामने हुआ। विवि के कुलपति प्रो. शरद यादव ने कहा कि वर्तमान युग तकनीक का है। बिना तकनीक के आज एक कदम चलना मुश्किल है। नई तकनीक और वैज्ञानिक सोच से समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। बताया कि स्कूल ऑफ नैनो विज्ञान व नैनो प्रौद्योगिकी में 150 से अधिक शोध कार्य चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्वदेशी तकनीक से ही आत्मनिर्भर बनेगा देश : प्राचार्य अब तक नौ पेटेंट प्रकाशित या ग्रांटेड हो चुके हैं। शोध और नवाचार से विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में संस्थान महत्...