वर्तमान व्यापारी आज भी भामाशाह की भूमिका में है
लखनऊ, जून 29 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि देश और समाज के कल्याण के लिए लगाया गया धन ही सर्वोत्तम धन है। आज के दौर में समय का दान सबसे बड़ा दान है। संजय गुप्ता ने राजनेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान व्यापारी आज भी भामाशाह की भूमिका में है, किंतु राजनीतिज्ञों को महाराणा प्रताप की भूमिका में आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज ने हमेशा समाज कल्याण के लिए विद्यालय, अनाथालय और धार्मिक स्थलों का निर्माण कराया है। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए भामाशाह बाढ़ या भूकंप जैसी हर आपदा में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.