रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- दिनेशपुर, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दिनेशपुर में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद देहरादून के निर्देश पर सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपने कौशल और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार पांडे और प्रभारी प्रधानाचार्य हंसी जोशी ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में गदरपुर विकासखंड के सभी राजकीय उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, अटल उत्कृष्ट और पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययनरत जूनियर स्तर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महोत्सव के अंतर्गत क्विज, भाषण और मॉडल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रिया राय, प्रिया सिंह और रौनक मंडल ने क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.