बगहा, जनवरी 25 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया के द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के पूर्व दिन पर शहर के विभिन्न चौराहा से होती हुई विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के पूर्व महविद्यालय परिसर में हीं युवा एवं भारत उत्कर्ष विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि सांसद डॉ. संजय जयसवाल, अभाविप उत्तर बिहार प्रांत संयोजक स्वावलंबी भारत अभियान सुजीत मिश्रा अभाविप बेतिया के जिला संयोजक अभिजीत राय प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शैलेश कुशवाहा आदि ने भारत माता की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि आज वर्तमान का यह युग युवाओं का युग है। स्वामी विवेकानंद ज ने 19वीं शताब्दी में हीं कहा था की आने वाली 21 वीं शताब्दी भारत का युग होगी। विद्यार्थी परिषद का यह प्रया...