बदायूं, सितम्बर 2 -- दातागंज, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में गांव गूरा बरेला स्थित संतोष कुमारी पाठक महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता करते हुये विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार साझा किये।मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र ने कहा कि वर्तमान में युवाओं का जागरूक होना बेहद जरूरी है। विदेशी शक्तियां भारत की युवा शक्ति और उसकी क्षमता को अच्छी तरह समझती हैं। ऐसे में युवाओं को अपनी शक्ति, प्रतिभा और जिम्मेदारियों को पहचानकर उनका सकारात्मक उपयोग करना चाहिये। भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि युवा किसी भी देश की रीढ़ होते हैं। यह भी पढ़ें- युवा रोजगार का सृजन करने वाले उद्यमी बनें देश का भविष्य युवाओं की स...