प्रयागराज, अप्रैल 23 -- विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर लवयान स्थित नेवादा समोगर क्षेत्र में महापौर गणेश केसरवानी ने पौधरोपण किया। महापौर ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण, घटते वन क्षेत्र व बदलते जलवायु संतुलन के बीच पौधरोपण ही एक प्रभावी उपाय है, जिससे प्रकृति का संतुलन बनाए रखा जा सकता है। इस दौरान पार्षद धार्मिश प्रताप सिंह, मयंक यादव, संजय पासवान, राजन शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, मुकेश शुक्ला, राकेश पटेल, दिवाकर सिंह, रामलखन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर लिया विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.