बेगुसराय, अप्रैल 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। वर्तमान में जिले में कुल 23,138 एलपीजी सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। नौ अप्रैल को जिले में कुल 11,986 एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी जबकि उसी दिन 11,940 सिलेंडरों की बुकिंग प्राप्त हुई। जिले में एलपीजी वितरण का औसत बैकलॉग 4.7 दिन दर्ज किया गया है। कंपनीवार समीक्षा में आईओसीएल का बैकलॉग 3.6 दिन, बीपीसीएल का 4.5 दिन तथा एचपीसीएल का 6.1 दिन पाया गया। डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार जिले में कार्यरत विभिन्न तेल विपणन कंपनियों के रसोई गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैकलॉग को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आपूर्ति शृं...