वर्तमान परिवेश में निरोग रहने का एक मंत्र योग : महेंद्र पांडेय
मुरादाबाद, जून 21 -- आईएफटीएम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं 2/9 यूपी गर्ल्स बटालियन एवं 2/24 यूपी ब्वॉयज बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रो. महेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि आज के परिवेश में निरोग रहने का एक मात्र उपाय योग एवं प्राणायाम ही है। इस दौरान 24 एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमित गणेश ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग से सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता का विकास संभव है। कर्नल विवेक शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को संतुलित जीवन जीने के लिए नियमित योग अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। यह भी पढ़ें- भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है योगयोग के महत्व योग प्रशिक्षक दीप्ति ग्रेवाल ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.