वर्तमान पता नहीं मिलने, संपर्क टूटने से मैपिंग में हुई परेशानी
रांची, जून 7 -- रांची, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष मैपिंग कैंप आयोजित हुआ। सुबह आठ से शाम चार बजे तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे। मतदाताओं की मैपिंग का कार्य किया। जगन्नाथपुर समेत विभिन्न मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता जानकारी लेने पहुंचे। कई लोगों के मन में यह सवाल था कि आखिर मैपिंग क्यों की जा रही है और इसका उनके मतदान अधिकार या नागरिकता पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि यदि उनका या उनके माता-पिता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिला तो कहीं उनका नाम मतदाता सूची से हट तो नहीं जाएगा। वहीं, दूसरे राज्यों से आकर वर्षों से रांची में रह रहे लोगों ने पूछा कि क्या मूल रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश या अन्य राज्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.