मऊ, जुलाई 30 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सरकार की कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत ब्रह्मर्षि श्रीरामकृष्ण सेवा ट्रस्ट, रामनगर खालिसा द्वारा बुधवार को नगरीपार स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर टेलीकॉम एवं हेल्थकेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुहम्मदाबाद गोहना के विधायक राजेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर तकनीकी दक्षता का है। केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं के पास व्यावहारिक कौशल भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में दिया जाने वाला प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध कराएगा। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण केन्द्र का किया उद्घाटन प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने ब...