बिजनौर, फरवरी 16 -- राष्ट्रीय गौ रक्षा दल की महत्वपूर्ण बैठक रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश महामंत्री हितेश चौधरी उपस्थित रहे। रविवार को बैठक में उन्होंने अपने संबोधन में आगामी गौ-रक्षा अभियानों की रणनीति, संगठन विस्तार, नए सदस्यता अभियान तथा वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधानों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है, ताकि गौ-रक्षा के कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें। बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय, जिला प्रमुख केशव वर्मा, जिला संयोजक मयंक उपाध्याय, नगर प्रभारी सूजल वर्मा, नगर अध्यक्ष सुमित सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश राजपूत, पुलकित पाल, तुषार नामदेव, रोहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.