कानपुर, जुलाई 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एचबीटीयू के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) प्रकोष्ठ की ओर से मैपिंग, आउटकम असेसमेंट एंड ऑटोमेशन विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। उद्घाटन विवि के कुलपति प्रो. समशेर ने किया। अध्यक्षता करते हुए एचआरडी सेल के कोऑर्डिनेटर प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि यह आयोजन तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वर्तमान समय में आउटकम बेस्ड एजुकेशन शिक्षा प्रणाली को अधिक परिणामोन्मुख, पारदर्शी और प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।मुख्य वक्ता भारतीय विज्ञान संस्थान के सेवानिवृत्त प्रो. एनसी शिवप्रकाश ने कहा कि कोर्स आउटकम और प्रोग्राम आउटकम प्रभावी उपयोग शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने के साथ-साथ मूल्यांकन प्रणाली को भी वैज्ञानिक बनाता है। उन्होंने बताया कि नेशनल बोर्ड ऑफ एक...