गाज़ियाबाद, जुलाई 11 -- गाजियाबाद, वंदना। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वर्णित मलिक का चयन किया गया है। मंडलीय ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर वर्णित चयनित हुए हैं। वह चित्रकूट में होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वर्णित 70 किलोग्राम भारवर्ग के खिलाड़ी हैं। बॉक्सिंग कोच ज्योति नागर और जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने वर्णित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...