चाईबासा, अप्रैल 23 -- चाईबासा। वर्ड पावर चैंपियन में पीएम श्री गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल टाटा कॉलेज कॉलोनी की छात्रा विद्याश्री मुंन्दुईया पूरे देश में झारखंड ग्रेड 5 चौथा स्थान प्राप्त किया है। विद्याश्री की इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चे काफी उत्साहित हैं। यह कार्यक्रम मुंबई में आयोजित था,जिसका लाइव प्रसारण विद्यालय के शिक्षक व बच्चों ने देखा। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक उपेंद्र सिंह ने विद्याश्री को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि विद्याश्री की शिक्षिका तथा उनके अभिभावक गुरुवार को फ्लाइट से रांची आएंगे। उसके बाद चाईबासा पहुंचेगे। चाईबासा पहुंचने पर उसका स्वागत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...