गोरखपुर, सितम्बर 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। लायमैन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्कूल ओलंपिक्स 2026 का गुरुवार को समापन हुआ। ओवरऑल चैंपियनशिप में वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल दूसरे और गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 500 से अधिक विजेता व स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 80 से अधिक विद्यालयों के 3500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला रहे। विशिष्ट अतिथियों में आरपीएम एकेडमी के डायरेक्टर अजय शाही, एकेडमि...