पलामू, जून 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम अंतर्गत निर्माणाधीन वर्टिकल 3 के ब्लॉक ए और डी बनकर लगभग तैयार हो चुका है । शेष ब्लॉक का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- फ्लैट खरीद रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये अहम फैसला, क्या वास्तु सहीं नहीं तो रोक सकते हैं बिल्डर का पैसा?ब्लॉक ए और डी की स्थिति ब्लॉक ए और डी के लाभुकों को शीघ्र ही आवश्यक प्रक्रिया पूरा करते हुई आवास आवंटित किया जाएगा। वर्टिकल 3 के नोडल एमडी शाहीद हसन ने बताया कि ब्लॉक बी में पहले से लोग रह रहे है । ब्लॉक ए और डी कुछ ही दिनों में पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा। लॉटरी के मध्यान से चयन कर शीघ्र ही आवास को आवंटित किया जाएगा। उन्होंने सभी लाभुकों से निवेदन किया कि पूर्व में भी नोटिस निर्गत किया गया है और पुनः याद दिला रहे है कि शीघ्र ही राशि का भुगतान करे अन्...