गाजियाबाद, जून 15 -- गाजियाबाद नगर निगम राज्य स्मार्ट सिटी योजना से शहर में सौंदर्यीकरण का कार्य करेगा। इसमें पांच योजनाओं को शामिल किया गया है। शहर में वर्टिकल स्टैक पार्किंग और एलिवेटेड ट्रेल बनेगा। 41 स्थानों पर आधुनिक कैमरे लगाने के साथ दो मलिन बस्ती और निगम के सात स्कूलों की कायाकल्प होगी। गाजियाबाद राज्य स्मार्ट सिटी योजना में है। इसके तहत हर साल शासन से निगम को बड़ी योजनाओं पर काम करने के लिए अलग से बजट जारी होता है। शासन ने इस वित्त वर्ष के लिए राज्य स्मार्ट सिटी योजना में कार्य कराने के प्रस्ताव मांगे हैं। सभी कार्यों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जा रही है। एक से दो महीने में विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- अब जिम ट्रेनरों को आई कार्ड पहनना होगा अनिवार्य, गाजियाबाद DM का ऑर्डर नगर आयुक्त विक्रम...