लखनऊ, अप्रैल 6 -- उत्तर प्रदेश अपना व्यापार मंडल ने लखनऊ में वर्टिकल व्यवस्था समाप्त करने और स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था में व्याप्त तकनीकी खामियों को दूर करने की मांग की है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय यादव ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ही जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से बिजली कट जाती है और घंटों बहाल नहीं होती। उन्होंने सोमवार को पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन डा. आशीष गोयल से शिकायत की। उन्होंने कहा कि वर्टिकल व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी व्यवस्था बहाल किया जाए। वर्टिकल व्यवस्था से दूर-दराज के उपभोक्ता अपनी समस्याओं के लिए ऑफिस आते हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई सकारात्मक निराकरण नहीं होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.