लखनऊ, अप्रैल 10 -- विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पावर सेक्टर की समीक्षा के दौरान स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्णय का स्वागत किया है। समिति ने मांग की है कि राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में लागू की गई वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था की समीक्षा के लिए भी एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित की जाए।संघर्ष समिति ने कहा कि जिस प्रकार स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उसी प्रकार वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था से भी आम उपभोक्ता सर्वाधिक प्रभावित और पीड़ित हो रहा है। समिति ने स्पष्ट किया कि विश्व स्तर पर उपभोक्ता सेवाओं के लिए सिंगल विंडो प्रणाली को सबसे प्रभावी माना जाता है। पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.