लखीसराय, अप्रैल 28 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य स्वास्थ्य समिति पटना ने सोमवार को वर्चुअल बैठक कर प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच एएनसी को और प्रभावी बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिया। गर्भवती महिला की समय पर जांच सुनिश्चित करने, अधिक से अधिक हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामले की पहचान कर सुरक्षित और सफल प्रसव कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। स्थानीय जिला से बैठक में डीपीएम सुधांशु नारायण लाल, डीएस डॉ. कुमार अमित, सदर अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती एवं सदर अस्पताल के जांच शिविर के इंचार्ज वरिष्ठ जीएनएम सीमा कुमारी शामिल हुईं। डीपीएम ने बताया कि अधिकारियों ने कहा कि कई बार समय पर पहचान नहीं होने के कारण जटिलता बढ़ जाती है। जिससे मां और शिशु दोनों की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में प्रारंभिक स्तर पर ही हाई रिस्क गर्भावस्था की पहचान बेहद जरू...