गाजीपुर, फरवरी 4 -- गाजीपुर (करंडा)। विकास करंडा क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य आरोग्य मंदिर उपकेंद्र सिकंदरपुर पर बुधवार को राष्ट्रीय क्वालिटी एसेसमेंट सर्टिफिकेशन के लिए वर्चुअल असेसमेंट किया गया। सीएमओ डा. सुनील कुमार पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज कुमार सिंह और मंडलीय क्वालिटी कोऑर्डिनेटर डा. आरपी सोलंकी भी मौजूद रहे। इसमें आवश्यक सेवाओं के दस्तावेजों और सेवाओं की प्रतिपूर्ति सहित अन्य मामले की जानकारी दी गयी। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में सभी अभ्यर्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाएं। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाथ, डीपीएम अनिल कुमार वर्मा, जिला क्वालिटी सलाहकार अनिल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.