हाजीपुर, मई 10 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के दामोदर कॉलोनी पानापुर गोराई स्थित आम के बगीचे में अपराधियों ने आपसी विवाद में वर्चस्व को लेकर पलंबर को फोन करके बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों अपराधी स्थानीय थाना क्षेत्र के पानापुर गोराही गांव निवासी प्रेमनाथ राय के पुत्र प्रियांशु राजा एवं उमेश राम के पुत्र राजू कुमार बताए गए हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि करीब एक महीने पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, इसी विवाद में उसकी हत्या की गई है। यह भी पढ़ें- ...जमीन की रार और खाकी की 'हार' से गंवाई जान, खागा में दोनों पक्षों में तीन दिन की तनातनी के बाद भी नहीं चेती पुलिस, बे...