लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रविवार देर रात मिलेनियम पैलेस बिल्डिंग के पास वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट हुई। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने थार सवार दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक मुकदमा नीलमथा डिप्टी गंज रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले अमन सिंह उर्फ कार्तिक ने दर्ज कराया है। अमन मूल रूप से रायबरेली बछरावां के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात वह साथी के साथ चाय पीने के लिए मिलेनियम पैलेस बिल्डिंग के पास पहुंचे थे। इस बीच वहां थार सवार शौर्य मिश्रा व मानस मिश्रा अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंच गए। दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.