वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ पथराव-फायरिंग, दो घायल
मथुरा, जून 17 -- थाना सुरीर अंतर्गत गांव नगला नहारिया में मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग होने से गांव में अफरा-तफरी मच गयी। मोबाइल से चैटिंग और वीडियो भेजने को लेकर हुए बवाल के दौरान एक युवक पैर में गोली लगने से तो एक पथराव की चपेट में आने से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस ने महिला समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगला नहारिया, सुरीर निवासी गिर्राज और भूरा पक्ष के मध्य पिछले कुछ दिनों से वर्चस्व और आपसी टसन को लेकर विवाद चल रहा है।
आपसी विवाद बताते हैं कि आपसी तसन को लेकर दोनों पक्ष के युवक फोन पर चैटिंग और वीडियो भेज कर एक-दूसरे को झगड़ा करने को उकसाते चले आ रहे थे। बताते हैं कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.