प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- कुंडा, संवाददाता। थार और कार से जा रहे तीन दोस्तों की गाड़ी कोतवाली गेट पर आपस में छू गई। इससे युवकों का गुस्सा आसमान पर आ गया। वर्चस्व को कायम रखने को कोतवाली गेट पर लोग आपस में मारपीट करने लगे। पुलिस पहुंची तो थार को कब्जे में ले लिया, कार को लेकर लोग भाग निकले। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। नगर पंचायत कुंडा और आसपास के गांवों के कुछ युवा मंगलवार को दोपहर बाद एक कार और थार से निकले। कोतवाली गेट पर कार और थार एक दूसरे से छू गई, उसी बात को लेकर दोस्तों का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया। एक दूसरे को गालियां देते हुए आपस में ही मारपीट करने लगे। गेट पर हंगामा देख पुलिस पहुंची तो थार समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया, जबकि कार चालक कार लेकर भाग निकले। मामले को लेकर काफी देर तक कोतवाली में पंचायत होती रही। अपराध निरीक्षक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.