कानपुर, जून 28 -- कानपुर, संवाददाता। शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले डी-80 गैंग के सदस्यों ने वर्चस्व कायम करने के लिए विरोधियों से गाली-गलौज की। इसके साथ ही उनके क्षेत्र में जाकर बजरिया व कर्नलगंज थानाक्षेत्र में तीन जगह हवाई फायरिंग की। घटना के बाद से इलाकाई लोगों में दहशत है। वहीं, कर्नलगंज व बजरिया पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बजरिया, कर्नलगंज और बेकनगंज थानाक्षेत्र में डी-80 गैंग के सदस्य मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। शनिवार को गैंग के सदस्यों ने वर्चस्व कायम रखने के लिए बजरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत छोटा जुगियाना, बड़ा जुगियाना और कर्नलगंज स्थित बम पुलिस में विरोधियों के क्षेत्र में जाकर गाली-गलौज व 5-6 राउंड हवाई फायरिंग की। इस घटना में आठ साल बाद जेल से ...