पटना, फरवरी 18 -- बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के होटल पाटिलपुत्र के पास सोमवार की रात 12 बजे दो गुटों में गोलीबारी की घटना आपसी वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में गोली चलाने वाला आरोपित को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जबकि 13 आरोपित अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है। इस मामले में घायल एक व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने छानबीन में यह बात भी सामने आई है कि घायल शख्स का भी आपराधिक इतिहास है। इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। सिटी एसपी (मध्य) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बुद्धा कालोनी के होटल पाटिलपुत्र के सामने वाली गली में सोमवार की रात गोलीबारी की घटना दो गुटों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई में हुई है। इस मामले में बहादुरपुर के श्याम मंदिर मरवाडी कालोनी निवासी हर्ष सिंह उर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.