रुडकी, मार्च 6 -- भगवानपुर, संवाददाता। भगवानपुर क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई और गुटबाजी के चलते फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक पुनीत दनोशी ने बताया कि गुरुवार को ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर में खूनी संघर्ष देखने को मिला था। यहां दो गुटों के बीच आपसी रंजिश और अपना दबदबा कायम करने को लेकर विवाद हुआ। इसमें दीपू नामक युवक ने जान से मारने की नीयत से मोहित निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान ग्राम पुहाना क्षेत्र से नन्हेड़ा-सरठेड़ी मार्ग पर घेराबंदी कर वंशराज नामक युवक को गिरफ्...