छपरा, अप्रैल 10 -- - कई प्रखंडों में आंशिक वितरण, कुछ जगह अब तक शुरू नहीं; 30 फीसदी बच्चे अब भी वंचित छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही नि:शुल्क पुस्तक वितरण व्यवस्था की खामियां उजागर होने लगी हैं। शिक्षा विभाग के दावों के विपरीत जमीनी स्तर पर स्थिति चिंताजनक है। कहीं आंशिक वितरण हुआ है तो कई प्रखंडों में अब तक किताबें पहुंची ही नहीं हैं। सबसे गंभीर स्थिति वर्ग 8 की सामने आई है, जहां वितरित बंडलों से हिंदी और संस्कृत विषय की पुस्तकें ही गायब हैं, जिससे पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है। एकमा प्रखंड में किताबों का वितरण शुरू तो हुआ, लेकिन अधूरी आपूर्ति ने परेशानी बढ़ा दी है। प्रिंसिपल शंकर नाथ ने बताया कि वर्ग 8 के लिए आए बंडलों में हिंदी और संस्कृत की पुस्तकें नहीं हैं। ऐसे में छ...