रुद्रपुर, जनवरी 22 -- गदरपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन कुमाऊं मंडल महासचिव विक्रम सिंह गौरैया ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर वर्ग-5 व कच्ची भूमि से जुड़े मामलों को लेकर सरकार और प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लगभग 50 वर्षों से किसान वर्ग-5 व कच्ची भूमि पर काबिज है, लेकिन आज भी उन्हें स्वामित्व और अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। गुरुवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को तहसील परिसर में सांकेतिक धरना देने का आह्वान किया गया है। यहां ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़, जिला सचिव हैप्पी वर्क, युवा ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क, कोषाध्यक्ष अशोक सेठी, हरीश डंपी, पलविंदर सिंह मानेश आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.