बिहारशरीफ, जून 17 -- छठी से आठवी तक की कक्षा चलेगी 10.30 तक बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले में अधिक तापमान और भीषण गर्मी के कारण वर्ग पांच तक की सभी कक्षाएं 20 जून तक बंद रहेंगी। जबकि, छठी से आठवी तक की कक्षा सुबह 10.30 बजे तक ही चलेंगी। डीएम कुंदन कुमार ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए बुधवार को यह आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी निजी और सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि आदेश पालन नहीं करने वाले संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण अभिभावक कई दिनों से कक्षाओं को बंद करने या समय में बदलाव करने की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- वर्ग 5 तक की कक्षाएं 20 जून तक बंद निजी कोचिंग संस्थानों पर भी यह आदेश लागू रहेगा। यह भी पढ़ें- सारण में वर्ग 8 तक के स...