बेगुसराय, मई 23 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों का एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) मूल्यांकन 25 एवं 26 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

मूल्यांकन प्रक्रिया निर्देश के अनुसार मूल्यांकन ओएमआर शीट के माध्यम से कराया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए ओएमआर शीट वितरण एवं जमा करने की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। 23 मई को प्रखंड संसाधन केंद्र से संबंधित विद्यालयों को ओएमआर शीट दे दिया गया।

समय सारणी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 एवं 26 मई को विद्यालयों में एफ एल एन मूल्यांकन आयोजित होगा। मूल्यांकन के बाद 26 मई को सभी विद्यालय ओएमआर शीट प्रखंड कार्य...