गढ़वा, फरवरी 3 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर में कक्षा दशम के भैया-बहनों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधकारिणी समिति के सचिव रामसुरेश राम, सह सचिव काशीराम, कोषाध्यक्ष बजरंगी साह, संरक्षक बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, बबन साह, समाजसेवी मंदीप सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने मां सरस्वती, ॐ और भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। बहनों ने स्वागत गीत व विदाई गीत प्रस्तुत कर भैया-बहन व संपूर्ण सभा को भाव विभोर कर दिया। राम सुरेश, बैजनाथ और काशीराम ने भैया-बहनों को शुभकामना देते हुए मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर अपना, परिवार तथा विद्यालय का नाम रौशन करने की अपील की। वरिष्ठ आचार्य अशोक कुमार ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि हम आचार्यों की यही अभिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.