वर्ग 1-5 की पढ़ाई नहीं होने वाले 11 मध्य विद्यालयों का वेतन जारी करने का निर्देश
सीवान, जून 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में 106 विद्यालयों के प्रधान शिक्षक समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं का मई माह का वेतन स्थगित करने का निर्देश डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को दिया था। इस सूची में 11 मध्य विद्यालय भी शामिल हैं, जहां वर्ग एक से 5 तक की पढ़ाई नहीं होती है। डीईओ ने बताया कि वैसे 11 मध्य विद्यालय जिसमें वर्ग 1-5 की पढ़ाई नहीं होती है, उन विद्यालयों के विद्यालय प्रधान, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का मई माह 2026 का वेतन जारी करने का निर्देश दिया जाता है। डीईओ ने बताया कि इस संदर्भ में डीपीओ स्थापना शिक्षा को संबंधित मध्य विद्यालयों के विद्यालय प्रधान समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं का मई माह का वेतन जारी करने से जुड़ा पत्र भेजा गया है। यह भी पढ़ें- वर्ग 1-5 की पढ़ाई नहीं होने वाले 11 मध्य विद्यालयों का वेतन जारी करने का निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.