समस्तीपुर, फरवरी 21 -- बिथान। प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के नए सत्र से वर्ग संचालन की मांग तेज हो गई है। इस के लिये पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने डीएम को क्षेत्र की वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए आग्रह किया कि जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र में नामांकन एवं वर्ग संचालन प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएसपी हाई स्कूल, बिथान परिसर में ही प्रारंभ कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल में एमएलसी प्रतिनिधि अरविन्द महतो, पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार राय उर्फ दिलीप यादव, भाजपा जिला मंत्री रामबालक कुशवाहा एवं कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण यादव शामिल थे। डीएम ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच कराकर आवश्यक कदम उठाये जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...