वर्क साइट सेफ्टी सेमिनार दी महत्वपूर्ण जानकारियां
झांसी, जुलाई 10 -- झांसी। गुरुवार को उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी के निर्देशन में वर्क साइट सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता के.के. द्विवेदी, सेफ्टी काउंसलर (लोको) ने की। सेमिनार में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। दो संरक्षा सलाहकारों सहित विभिन्न विभागों के सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों सहित लगभग 77 रेलकर्मियों ने सहभागिता की। सेमिनार के दौरान सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यस्थल पर अपनाई जाने वाली संरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सावधानियों एवं प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कर्मचारियों को हॉट एक्सल की पहचान एवं रोकथाम, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियाँ, शॉर्ट कट कार्यप्रणाली से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.