हल्द्वानी, जून 24 -- हल्द्वानी। युवाओं के बीच वर्क फ्रॉम कैफे का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। महानगरों में नौकरी करने वाले कई युवा अब अपने गृह नगर हल्द्वानी लौटकर रिमोट वर्क, फ्रीलांसिंग और ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ रहे हैं। बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, अपेक्षाकृत कम जीवन-यापन खर्च और शांत वातावरण के कारण हल्द्वानी शहर उभरते हुए रिमोट वर्किंग केंद्रों में शामिल होता जा रहा है। कोरोना महामारी के बाद जहां वर्क फ्रॉम होम संस्कृति को बढ़ावा मिला, वहीं अब कई युवा घर के माहौल से बाहर निकलकर कैफे में काम करना पसंद कर रहे हैं। वहीं शहर में कई कैफ़े युवाओं को हाई-स्पीड वाई-फाई, चार्जिंग पॉइंट, शांत कार्यस्थल और लंबे समय तक बैठने की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। इसी कारण कैफे अब केवल खान-पान की जगह नहीं बल्कि छोटे ऑफिस और को-वर्किंग स्पेस के रूप में भी विकसित ...