मेरठ, मार्च 26 -- पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से करीब दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एकता अपार्टमेंट मोदीपुरम निवासी सुलेखा पत्नी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि उसकी टेलीग्राम और मोबाइल कॉल के जरिए आरोपियों से संपर्क हुआ था। शुरुआत में उन्हें छोटे-छोटे ऑनलाइन टास्क दिए गए, जिनके बदले कुछ भुगतान भी किया गया, जिससे उनका भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने बड़े टास्क के नाम पर उनसे धीरे-धीरे 1 लाख 96 हजार 800 रुपये रुपये ट्रांसफर करवा लिए।महिला को इस धोखाधड़ी का पता आठ फरवरी 2026 की शाम को चला। इसके तुरंत बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पल्लवपुरम थाने में लिखित तहरीर देकर ठगी गई रकम को होल्ड कराने और वापस दिलाने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.