नोएडा, जुलाई 14 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर ठगों ने एक युवक से 13.34 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले व्हाट्सऐप पर संपर्क कर घर बैठे कमाई का लालच दिया। इसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर प्रॉपर्टी रेटिंग के नाम पर निवेश कराया। शुरुआत में निवेश पर मुनाफा और रकम वापस कर भरोसा जीता गया। बाद में अधिक लाभ का लालच देकर लगातार रकम जमा कराई गई। जब पीड़ित ने पूरी राशि वापस मांगी तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- ट्रेडिंग ऐप के झांसे में फंसकर इंजीनियर ने26.80 लाख रुपये गंवाए पुलिस को दी शिकायत में बिसरख के गौर सिटी निवासी पीड़ित सौरभ शर्मा ने बताया कि जुलाई 2025 में नौकरी की तलाश के दौरान उनके व्हाट्सऐप पर स्वाति ...