फरीदाबाद, मई 19 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। शहर की एक महिला को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने महिला को घर बैठे कमाई का लालच देकर पहले छोटे-छोटे कमीशन दिए और बाद में अलग-अलग ऑर्डर पूरे कराने के नाम पर करीब 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना साइबर क्राइम बल्लभगढ़ में दी है। सेक्टर-3, बल्लभगढ़ निवासी मोनिका देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंस्टाग्राम चला रही थी, तभी उसे वर्क फ्रॉम होम से जुड़ा एक पेज दिखाई दिया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके पास एक व्हाट्सएप नंबर से संदेश आया। इसके बाद उससे व्यक्तिगत जानकारी भरवाई गई और एक ऐप का लिंक भेजकर आईडी बनवाई गई। पीड़िता ने बताया कि बाद में उसे टेलीग्राम लिंक देकर ऐप पर काम करने का तरीका बताया गया। शुरुआत में पहला ऑर्डर पूरा ...