नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्तर पश्चिमी जिला पुलिस की साइबर यूनिट के हत्थे चढ़ा आरोपी पठान उर्फ खलील खान महाराष्ट्र के जालना का रहने वाला है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस दिल्ली आई है। पुलिस ने आरोपी से ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के केशवपुरम स्थित त्रिनगर निवासी राहुल सैनी ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया कि साइबर अपराधियों ने घर से काम करने का मौका देने का झांसा देकर 1716777 रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर रुपयों के लेनदेन की जांच की, तो एक बैंक खाते का पता चला। इस खाते से रुपये सेल्फ चेक के माध्यम से निकाले गए थे। इसके बाद पुलिस ने उस बैंक खाते में ...