वर्क फ्राम होम के लिए आवेदन के नाम पर 50 हजार की ठगी
मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता । शहर कोतवाली के छोटा सखौरा में महिला से वर्क फ्राम होम के लिए आवेदन के नाम पर साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता के खाते में 23500 रुपये वापस कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटा सखौरा निवासी सोनी यादव पत्नी सुनील कुमार यादव ने 18 नवंबर 2025 को साइबर ठगी की शिकायत पोर्टल और शहर कोतवाली साइबर सेल में दर्ज कराई। बताया कि साइबर ठगों ने वर्क फ्राम होम के लिए आवेदन के नाम पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 50000 रुपये ठग लिए। घटना की रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज कराई। शहर साइबर सेल टीम ने मामले की जांच की। जांच के बाद फ्राड की घटना से संबंधित धनराशि 23500 रुपये पीड़िता के खाते में वापस कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.