लखनऊ, मार्च 12 -- शहर में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की सुस्त रफ्तार को लेकर गुरुवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने कड़ा रुख दिखाया। महापौर ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ जोन-8 के चक गंजरिया स्थित निर्माणाधीन साहित्य पार्क और ट्रांसपोर्ट नगर के पास बन रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सबसे पहले महापौर ने वर्किंग वूमेन हॉस्टल में तैयार की जा रही सुविधाओं और निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि शहर की कामकाजी महिलाओं को जल्द सुरक्षित और व्यवस्थित आवास की सुविधा मिल सके।इसके बाद महापौर ने साहित्य पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति देखी और अधिकारियों से प्रगति रिप...