वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए पॉलीटेक्निक का तोहफा, नौकरी के साथ करें इंजीनियरिंग डिप्लोमा
नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- उत्तर प्रदेश के उन कामगारों और नौकरीपेशा युवाओं के लिए एक शानदार खबर है, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण उच्च शिक्षा पूरी नहीं कर पाए थे। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने कामकाजी पेशेवरों के लिए विशेष रूप से 'डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग फॉर वर्किंग प्रोफेशनल' कोर्स की शुरुआत की है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य उन लोगों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, जो पहले से ही किसी उद्योग या संस्थान में काम कर रहे हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने इस कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।कैसा होगा कोर्स का फॉर्मेट? प्राविधिक शिक्षा विभाग के अनुसार, यह कोर्स ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) के मानकों के अनुरूप चलाया जाएगा। कामकाजी लोगों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.