लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। विद्युत संशोधन बिल को अंतिम रूप देने के लिए बने वर्किंग ग्रुप पर बिजली अभियंताओं ने आपत्ति जताई है। कर्मचारियों और अभियंताओं को शामिल न करने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने बताया है कि केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने वर्किंग ग्रुप का गठन किया है। इस वर्किंग ग्रुप को 14 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है। उन्होंने कहा कि इस ग्रुप में ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन के महानिदेशक को शामिल किया गया है, जबकि यह संस्था सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकृत है। इस संगठन के महामंत्री यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल हैं, जो पिछले 14 महीने से लगातार पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया चला रहे हैं। अगर डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.